महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के बरवई गांव में एक युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गांव निवासी सुधा (18) की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।