फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड में तीमारदार का हंगामा, कर्मचारियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में बुधवार को पत्नी का इलाज कराने आए पति ने शराब के नशे में हंगामा किया। कर्मचारियों के विरोध करने पर उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी रविंद्र अपनी पत्नी किरन का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान महिला के तीमारदार पति ने नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। इससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें