महोबा। कबरई थाने की पुलिस ने गुरुवार को 10 हजार के इनामी अपराधी राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष खनिज विभाग के अफसरों की तहरीर पर चरखारी के बम्हौरी निवासी राजेश के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने, खनिज की चोरी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
खनिज अधिनियम व सेवन सीएलए एक्ट भी लगा था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।