महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मझलवारा गांव निवासी ग्राम प्रधान पूरनलाल श्रीवास ने आठ नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों पर चुनावी रंजिश के चलते मारपीट कर सोने की जंजीर छीनने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंदन, प्रशांत, भगवानदास, चंद्रशेखर, बलराम, उदयभान व जयसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के चंदन ने मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मूलचंद्र, छिमादर, गंगोला समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)