फोटो 28 एमएएचपी 10 परिचय-आवास पर अधीक्षण अभियंताओं से बातचीत करते एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर। संवाद
महोबा/चरखारी। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने रविवार को चरखारी स्थित अपने आवास पर बिजली निगम महोबा व हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की और विभाग से जुड़ीं शिकायतों को लेकर चर्चा की। एमएलसी ने कहा कि निगम उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। शासन के निर्देशानुसार निर्बाध आपूर्ति दी जाए। बिजली उपकेंद्रों पर जेई, अन्य अधिकारी व कर्मचारी जनता की शिकायतों पर रिस्पांस करें और उनका फोन जरूर उठाएं। अधीक्षण अभियंता लक्ष्मी शंकर व हमीरपुर की ओर से कहा गया कि शिकायतों पर निगम की ओर से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। (संवाद)