फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 26 को मनाया जाएगा संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर उप निदेशक शिक्षा (प्राइमरी) संजय कुमार उपाध्याय ने पत्र जारी किया है। विद्यालयों में सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान भारतीय संविधान से संबंधित वार्ता, सेमिनार, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। छात्र-छात्राएं पोर्टल पर भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन की वीडियो रिकार्डिंग व फोटोग्राफ्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्माें पर अपलोड की जाएंगी। उधर, विद्यालयों में संविधान दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें