महोबा। तहसील महोबा में शनिवार को एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक रहीं। पूरे दिन में आईं 52 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आशाराम आदि मौजूद रहे। इसी तरह तहसील कुलपहाड़ में एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 39 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।