महोबा। कोतवाली चरखारी के स्वासामाफ गांव में हलवाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्वासामाफ निवासी शंकरलाल (48) शादी समारोहों में हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि पेट में तेज दर्द होने की शिकायत पर पिता को जिला अस्पताल लाए थे। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।