महोबा। नगर पंचायत कबरई के विशाल नगर में स्थित प्राचीन तालाब काशी तलैया में अतिक्रमण को लेकर कस्बा वासियों ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से शिकायत की।
विजय सेन, रोहित सेन रमेश चंद्र, रणधीर सिंह, कपिल तिवारी, प्रदीप सिंह, जीतेंद्र विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, आशीष कुमार ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि पूरे तालाब में कब्जा हो चुका है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)