फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गांधी जयंती पर स्कूलों व कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं

Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत दो अक्तूबर को सुबह 6.45 बजे से कीरत सागर से स्टेडियम तक बालक व बालिका वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुबह नौ बजे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान उनके जीवन संघर्ष, देश सेवा आदि पर प्रकाश डाला जाएगा। कलक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन होगा। स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सुबह 11 बजे से मलिन बस्तियों में सफाई कार्य होगा। 11.30 बजे मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। 12.30 बजे जेल में बंदियों को फल वितरण कराया जाएगा। दो अक्तूबर को जनपद में शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें