फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एडी के निरीक्षण में बिना छुट्टी गायब मिले सीएमएस

Sun, 08 Sep 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पटरी से उतर चुकीं जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की शनिवार को पोल खुल गई। मंडल बांदा की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेखारानी के निरीक्षण में बिना छुट्टी सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल गायब मिले।
विज्ञापन

फॉर्मासिस्ट की जगह वार्ड बॉय ब्लड सैंपल लेते मिला। जन औषधि केंद्र में बाहर की दवाइयां मिलने पर एडी भड़क उठीं। उन्होंने जिम्मेवारों को कड़ी फटकार लगाते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने मामले से उच्चाधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का पत्र भेजा था। जिसके तहत अपर निदेशक स्वास्थ्य जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां सीएमएस गायब मिले और उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष के निरीक्षण में एक भी मरीज नहीं मिला। इमरजेंसी के निरीक्षण में चारों ओर गंदगी मिली। ओटी में कटर मशीन, बेहतर कॉटन आदि सामग्री नहीं मिली। मरीजों ने बताया कि ओटी में अप्रशिक्षित लोग प्लास्टर व अन्य काम कर रहे हैं।
इंजेक्शन, टेप समेत संक्रमित कूड़ा का निस्तारण सही नहीं मिला। स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ धोने के बॉश बेसिन में बोतलें पड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी।
उधर, विश्व हिंदू परिषद के मयंक तिवारी, मनोज शिवहरे, शैलेंद्र आदि ने एडी डॉ. रेखारानी को बताया कि पिछले दिनों में भर्तियों में भारी मात्रा में रुपये लिए गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जगह-जगह अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे है जिसमें कोई भी डॉक्टर प्रशिक्षित नहीं है। इस पर एडी ने सभी मामलों की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें