फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्लासरूम में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी स्थित राजकीय महाविद्यालय के क्लासरूम में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियाे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्लासरूम के अंदर छात्र एक-दूसरे को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। कोई जमीन पर गिराकर छात्र की मारपीट कर रहा है तो कोई बीच बचाव की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया जा रहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षा की फाइलें जमा करने को लेकर छात्रों में विवाद हुआ। जिस समय घटना हुई, उस समय कक्षा में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों को कड़ी चेतावनी दी गई है। भविष्य में दोबारा पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें