फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए किसानों का हंगामा, सचिव से भिड़े

विज्ञापन
अजनर समिति में खाद के लिए हो-हल्ला मचाते किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर/अजनर। साधन सहकारी समिति श्रीनगर व अजनर में दो बोरी के स्थान पर ज्यादा खाद दिए जाने की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा किया। कुछ गुस्साए किसान समिति के सचिव से भिड़ गए। इससे एक घंटे तक खाद का वितरण बंद रहा। बाद में पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति कुड़ई व अकौना में खाद न होने पर किसान अजनर समिति पहुंच गए। यहां पहले से भीड़ होने और सैकड़ों की संख्या में किसानों के पहुंचने से व्यवधान पैदा हो गया। अधिक भीड़ देखकर किसान नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। समिति के सचिव सुरेश द्विवेदी का आरोप है कि कुछ किसान शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ता देख खाद का वितरण बंद कर दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया।
श्रीनगर साधन सहकारी समिति में सोमवार को सुबह छह बजे से ही यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसानों ने सचिव पर चहेतों को पहले खाद देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने किसानों को लाइन में खड़ाकर खाद का वितरण कराया। सहकारी निबंधक सहाकरिता आरपी गुप्ता का कहना है कि सभी समितियों में भरपूर मात्रा में यूरिया खाद भेजी गई। किसानों के हंगामे के चलते कर्मचारी सही तरीके से खाद का वितरण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें