महोबा। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में बेहतर प्रदर्शन के बल पर महोबा ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 96.76 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद महोबा अव्वल रहा। बेहतर प्रदर्शन पर एसपी ने सीसीटीएनएस के जिला समन्वयक अंकुर जायसवाल और कंप्यूटर ऑपरेटर रहमान रशीद को पुरस्कृत किया।
सीसीटीएनएस के तहत विभिन्न पैरामीटर्स की सूचना हर माह एनसीआरबी भेजी जाती है। जिसे प्रगति डेस्क बोर्ड के नाम से जाना जाता है। इसकी केंद्रीय स्तर पर मॉनीटरिंग होती है, जिसके आधार पर रैंकिंग जारी होती है। सीसीटीएनएस का उद्देश्य जांच अधिकारी को एक साधन, तकनीक व जानकारी देना है। साथ ही पुलिस स्टेशन और उच्चाधिकारियों के बीच नेटवर्क तैयार करना व नागरिकों द्वारा आसानी से शिकायत दर्ज कराना पाना है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले दस जिलों में महोबा अव्वल रहा। इसके बाद बिजनौर, फतेहपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, भदोही, महाराजगंज, एटा और कमिश्नर रैंक प्रयागराज के नाम आते हैं जबकि न्यूनतम प्रदर्शन करने वालों में ललितपुर, अलीगढ़, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, सुल्तानपुर, देवरिया जिले शामिल हैं।