फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठंड से किसान समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। भीषण ठंड व सर्दीली हवाओं ने सभी को झकझोर दिया है। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने से दिन में निकल रही धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। बुधवार को ठंड की चपेट में आने से किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूनतम तापमान चार और अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के महुआ गांव निवासी किसान माधव (68) खेत की रखवाली करने गया था। सीने में दर्द व हाथ-पैर अकड़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। पुत्र वंशीधर ने बताया कि पिता को ठंड लगने पर वह अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इसी तरह महुआ गांव की ही सुमितरानी (62) और मानकी निवासी उमा (60) की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई।
भीषण ठंड के चलते इंसान ही नहीं पशु-पक्षी बेहाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय खेतों की सिंचाई व रखवाली कर रहे किसानों हो रही है। मौसम साफ होने से दिन में धूप निकल रही है लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र का कहना है कि आगामी तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें