फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रास्ता बंद किए जाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
किसानों को समझाते यूपीडा के प्रशासनिक मैनेजर दिलीप कुमार सिंह। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में रहुनिया से रामघाट तक खेतों के लिए जाने वाले रास्ते को बंद कर दिए जाने से परेशान किसानों ने सोमवार को हंगामा किया। यूपीडा के कार्यालय पहुंचकर रास्ता खोले जाने की मांग की। प्रशासनिक मैनेजर ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खन्ना से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद किसानों के खेतों के लिए जाने वाले रास्ते पर पुल का निर्माण कराया गया था। अब पुल में तारबाड़ी लगाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे किसान खेतों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोमवार को किसान जयराम, किशुन, रामविशाल, भागीरथ, राजाराम, छुट्टन, इंदा यादव ने हंगामा करते हुए यूपीडा अधिकारियों से समस्या बताई और रास्ता बनाए जाने की मांग की। यूपीडा के प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि किसानों के खेत के लिए जाने वाली रास्ता यूपीडा के नक्शे में नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रास्ता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें