फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः रसोई गैस सिलिंडर में घटतौली पर हंगामा

विज्ञापन
कोतवाली में गैस सिलिंडरों की जांच करते बांट माप अधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रसोई गैस सिलिंडर में घटतौली पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। आशंका होने पर उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की तौल कराई तो दो किलोग्राम प्रति सिलिंडर गैस कम निकली। बांट माप अधिकारी ने सिलिंडर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

होम डिलीवरी के नाम पर वितरक सिलिंडर से रिफिलिंग करने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर नैकानापुरा में उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए वितरक रिक्शा से पहुंचा। सिलिंडर खाली होने पर उपभोक्ता विजयशंकर को आशंका हुई। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगाकर सिलिंडर की तौल कराई तो दो किलो गैस कम निकली। इसके बाद उपभोक्ताओं ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस वितरक और ई-रिक्शा में लदे सिलिंडर शहर कोतवाली ले गई और संबंधित विभाग को सूचना दी। सूचना पर बांट माप अधिकारी सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे और सिलिंडरों की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें