फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय

विज्ञापन
पालिका कार्यालय के बाहर विरोध जताते सफाईकर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने शनिवार को पालिका कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया जाता तो वह काम बंद कर आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पालिका के ठेका सफाईकर्मी नगर पालिका में एकत्र हुए। जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए हो-हल्ला मचाया। ठेका सफाईकर्मी सुनील, रोहित, संतोष, प्रमोद, आशाराम, विजय आदि का कहना था कि तीन माह से मानदेय न मिलने से उनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वह अपने बच्चों की स्कूली फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदार से मानदेय मांगने पर टरकाया जा रहा है। जिससे वह परेशान है। करीब आधा घंटे तक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए समस्या बताई। बाद में पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव ने समस्या के निराकरण का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें