फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में महोबा की झलक

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर पाई-डंडा नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जालौन के कैथेरी गांव से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसमें महोबा की झलक भी देखने को मिली। प्रदर्शनी में महोबा के सूर्य मंदिर को स्थान देने से जिलेवासी खुश हैं। कलाकारों ने दिवारी, राई नृत्य व पाई-डंडा के माध्यम से बुंदेेली लोक कला की झलक बिखेरी।
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए मील का पत्थर माने जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान विकास प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें महोबा के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को दिखाया गया है। 800 ईसवीं में चंदेलकालीन राजा राहिलदेव वर्मन ने रहेलिया सागर तट पर सूर्य मंदिर का निर्माण कराया था। अद्भुत नक्काशी से निर्मित इस मंदिर को देखने के लिए लोग खिंचे चले आते हैं। यह मंदिर विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो के निर्माण पद्घति पर आधारित है। खजुराहो के लिए चल रहीं ट्रेनें महोबा से होकर गुजरती हैं। इससे महोबा के सूर्य मंदिर को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। ताकि यहां का प्राचीन सूर्य मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सके। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि सूर्य मंदिर के विकास के लिए दो माह से सुंदरीकरण का काम चल रहा है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उदघाटन कार्यक्रम में महोबा की लखनलाल एंड पार्टी ने दिवारी, राई व पाई-डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। दिवारी नृत्य के दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दिवारी व पाई-डंडा नृत्य की टीम में लखनलाल यादव, जितेंद्र, हरीश्चंद्र, धर्मेंद्र, विपिन यादव, प्रेमचंद्र, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपने करारेपन के लिए देश में प्रसिद्ध महोबा के देशावरी पान को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली की दूरी कम होने पर महोबा का पान आसानी से दिल्ली पहुंच सकेगा। वहां से अन्य इलाकों में सही समय से पान पहुंचाया जा सकेगा। जिससे न सिर्फ पान की खेती का दायरा बढ़ेगा बल्कि पान किसानों को सही दाम भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें