बेलाताल (महोबा)। वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी के पहियों से पहियों से धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। बेलाताल स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन की बोगी के पहियों को दुरुस्त कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्री परेशान रहे।
झांसी से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन 9.55 बजे रेलवे स्टेशन बेलाताल पहुंची। प्वाइंटमैन निसार अहमद ने ट्रेन के ब्रेकों से धुआं निकलता देख तत्काल स्टेशन अधीक्षक, गार्ड व ट्रेन ड्राइवर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के ब्रेक दुरुस्त किए। जिसके बाद 10.45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से सफर कर महिलाओं, बच्चों व अन्य यात्रियों को भीषण गर्मी व उमस के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। गंतव्य के लिए ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर ने बताया कि फाइबर के ब्रेक होने के चलते कभी-कभी वह जाम हो जाते हैं। जिस कारण ब्रेक के फाइबर से धुआं निकलने लगता है। ट्रेन को चेककर आइसोलेट करके रवाना किया गया। बताया कि ट्रेन की एक बोगी ब्रेक जाम हुआ था।