फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को आज से मिलेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण तीन से 15 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रति कार्डधारक को एक किलोग्राम नमक, तेल व चना निशुल्क मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि इस बार पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं के स्थान पर दो किलोग्राम और दो किलोग्राम के स्थान पर तीन किलोग्राम चावल मिलेगा। इसी तरह अन्त्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं के स्थान पर 14 किलो और 15 किलो के स्थान पर 21 किलो चावल मिलेगा। इस बार अन्त्योदय कार्ड धारकों को माह अप्रैल से जून तक की प्रति कार्ड तीन किलोग्राम चीनी भी निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें