फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 557 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान सुबह से ही बूथ पर बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाए जाने को लेकर अभिभावकों में भी खासी जागरुकता दिखी।
शासन के निर्देश पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस निर्धारित किया गया था। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पोलिया की खुराक पीने पहुंचे। बूथ कर्मचारियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। जिन परिषदीय विद्यालयों में पोलियो बूथ बनाया गया था रविवार को इन विद्यालयों को सुबह से ही खोल दिया गया। जिले में इस बार 1,35,575 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 557 बूथ बनाए गए हैं। जहां रविवार को दवा पिलाई गई। जो बच्चे दवा पीने से छूट गए हैं, स्वास्थ्यकर्मी पांच दिन तक उनके घरों में पहुंच कर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। इसके लिए 277 टीमें बनाई गई हैं। साथ ही ट्रांजिट टीमों के माध्यम से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेला, ईंट भट्टा, क्रेसर एरिया, घुमंतू डेरों आदि स्थलों पर बच्चों का पोलियो की खुराक पिलाने के लिए व्यवस्था की गई। अजनर संवाद के अनुसार 11 उपकेंद्रों में 14 बूथों पर 1,472 बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी जैतपुर डॉ. पीके सिंह की देखरेख में डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा बीमारी से बचाव करता है पोलियो ड्रॉप

सरीला/गोहांड। सीएचसी में एसडीएम एसपी विश्वकर्मा ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा पोलियो ड्रॉप जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएम नायक व चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश्वर देवल ने भी बच्चों को दवा पिलाई। कहा बच्चों के स्वास्थ्य व सेहतमंद जिंदगी के लिए दवा पिलाना जरूरी है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, एएनएम लक्ष्मी नामदेव, लिपिक मजीद अहमद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सीएचसी स्टाप मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें