फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम परखे

Sun, 09 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर रेहान अली ने शनिवार को जिला पुरुष और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दोपहर के समय वह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।
विज्ञापन

जहां रखे ऑक्सीजन सिलिंडर, अग्निशमन उपकरण और बिजली उपकरणों वायरिंग को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान वार्ड में लगे अग्निशमन उपकरण चेक किए। वार्ड नंबर एक में किए गए फायर सेफ्टी सिस्टम का कार्य देखा। इस दौरान वार्ड नं. दो के सामने लगे बिजली कटआउट बॉक्स को बारीकी से देखा।
पीकू वार्ड, बच्चा वार्ड, एसएनसीयू आदि वार्डों की गहनता से जांच की। इससे पहले उन्हाेंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार, निखिल यादव, फॉर्मासिस्ट रामकिशोर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें