फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो पिकअप में पकड़ा 50 क्विंटल चावल

Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर मंडी से आगे मुख्य मार्ग पर एसबीआई के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ने पचास क्विंटल चावल से लदी दो पिकअप पकड़ी। चालक माल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बाद में सचिव ने दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। हालांकि बाद में दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कुलपहाड़ से नौगांव की ओर चावल से लदी दो पिकअप जाने की सूचना कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव राघवेंद्र कुमार को मिली। सूचना पर सचिव ने जैतपुर मंडी से आगे मुख्य मार्ग पर एसबीआई के पास दोनों पिकअप को पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों से चावल संबंधी प्रपत्र मांगे लेकिन दोनों चालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके।
सचिव ने चावल से भरी पिकअप को मंडी लाकर खड़ा कराया। कृषि मंडी समिति के प्रावधान के अनुसार जुर्माना की कार्रवाई की गई। इसके बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। चावल कहां से कहां जा रहा था और इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को न दिए जाने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। उधर, कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव राघवेंद्र कुमार ने बताया दोनों पिकअप में 25-25 क्विंटल चावल पाया गया। 8,250 रुपये प्रति पिकअप जुर्माना लगाकर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें