फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर बिगड़ने पर छात्रा ने आग लगाई

Fri, 13 Mar 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी दीपिका प्रजापति (15) पुत्री दयालू प्रजापति हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार को घर पर सुनसान पाकर छात्रा कमरे में चली गई और शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मकान से आग की लपटें उठती देख परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े और आग की लपटाें में घिरी छात्रा की आग बुझाकर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दयालू प्रजापति ने बताया कि दो दिन पहले हाईस्कूल का पेपर खराब होने से दीपिका परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें