बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के मंगरौल कला गांव में रविवार को बहन को ससुराल न भेजने से जीजा ने साले की पिटाई कर दी।
मंगरौल कला निवासी वीरेंद्र ने बेलाताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपने गांव मंगरौल से जैतपुर आ रहा था, तभी रास्ते उसके रिश्ते में जीजा सहदेव निवासी कमालपुरा थाना कुलपहाड़ ने रास्ता रोक लिया। पहले पत्थर मारकर घायल कर दिया, फिर चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा जब तक गांव वालों ने उसे बचा लिया। वीरेंद्र का आरोप है कि जीजा उसकी बहन से मारपीट करते हैं। जिसके चलते उसने बहन को ससुराल नहीं भेजा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। (संवाद)