फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत पर दादा-दादी के साथ सो रहे पांच भाई-बहनों में से तीन को सांप ने डसा, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Sun, 30 Jul 2023 09:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महोबकंठ (महोबा)

सार

गांव में भाई-बहनों को जहरीले सर्प के काटने के बाद परिजन इलाज की बजाय कई घंटे झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जब तक अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
सांप के काटने से भाई बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा स्थित थाना महोबकंठ के इटौरा बुजुर्ग गांव में छत पर सो रहे पांच भाई-बहनों में से तीन को सर्प ने डस लिया। जिनमें से भाई-बहन की मौत हो गई जबकि छोटी बहन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रामनरेश अहिरवार और उसकी पत्नी अनीता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं जबकि उनके पांच बच्चे मिथुन (20), सरोज कुमारी (16), वीर नारायण (12), प्रीति (10) व मोहित (07) घर पर दादा-दादी के साथ रहते थे। शनिवार की रात पांच भाई-बहन गर्मी व उमस होने के चलते छत पर लेटे थे। 

देर रात सोते समय सरोज कुमारी, वीर नारायण और प्रीति को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन तीनों बच्चों का झाड़-फूंक कराते रहे। रविवार की शाम तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरोज कुमारी और वीर नारायण को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रीति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। सूचना पर नायब तहसीलदार विकास कुमार ने कानूनगो व लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

झाड़-फूंक की बजाय इलाज कराते तो बच सकती थी जान
इटौराबुजुर्ग गांव में भाई-बहनों को जहरीले सर्प के काटने के बाद परिजन इलाज की बजाय कई घंटे झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जब तक अस्पताल ले गए। तब तक दो की मौत हो गई। यदि परिजन सर्प के डसने के बाद बच्चों को सीधे अस्पताल ले जाते तो भाई-बहन की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें