फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ की खदान में भरे पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के दिदवारा गांव में बंद पहाड़ की गहरी खदान में खेलते-खेलते नहाने पहुंचे दो भाई व बहन पानी में डूब गए। घटना में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि सबसे छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों में रोना-पीटना मचा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिदवारा गांव निवासी विक्रम चौरसिया खेती करता है। वह एक खेत ब्रह्मदेव पहाड़ के पास बटाई पर लिए था। पहाड़ की खदानें गहरी हो जाने से खनन का कार्य बंद चल रहा था। रविवार की दोपहर विक्रम की पत्नी शीतल अपनी पुत्री महिमा (12) व पुत्र राज (10) और आर्यन (08) के साथ खेत गई थी। जब शीतल फसल की कटाई करने लगी। तभी तीनों बच्चे खेलते-खेलते पास में स्थित ब्रह्मदेव पहाड़ की 100 फीट गहरी खदान में पहुंच गए। खदान में पानी भरा होने के चलते तीनों बच्चे नहाते समय डूब गए। दो घंटे तक बच्चों के नहीं दिखने पर शीतल ने पहाड़ की खदान जाकर देखा तो महिमा व राज डूब चुके थे जबकि आर्यन का सिर दिख रहा था। लोगों ने खदान में कूदकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल महोबा लाए। यहां डॉक्टर ने महिमा व राज को मृत घोषित कर दिया जबकि आर्यन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। एक साथ भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें