फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए बालक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में दोस्तों के साथ खेत तालाब में नहाने गए बालक की गहराई में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पचपहरा गांव निवासी भूपेंद्र का पुत्र सिद्धांत (09) गुरुवार की दोपहर चार दोस्तों के साथ एक किसान के खेत में बने तालाब में नहाने गया था। नहाते समय सिद्धांत गहराई में डूबने लगा। तब अन्य दोस्तों ने शोर-शराबा मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों व ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सिद्धांत को तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और शव घर ले गए। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई शिवम और छोटी बहन दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें