फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लापता छात्र का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के महुआ गांव में लापता छात्र का शव कुएं में बरामद हुआ। मृतक के गले में धारदार हथियार से हमले के निशान होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर अपर एसपी, सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जांच की।
महुआ गांव निवासी सिद्धगोपाल का 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार नेहरू इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। रविवार की दोपहर वह घर से लापता हो गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन कीए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब साढ़े नौ बजे छात्र का शव खेत में बने एक कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पनवाड़ी थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। छात्र की गर्दन में धारदार हथियार से प्रहार किए जाने से मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल अपर एसपी सत्यम और सीओ हर्षिता गंगवार ने जांच की। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अपर एसपी ने टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें