फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कलश वंदन यात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 05 परिचय-कलश वंदन यात्रा के कस्बा चरखारी पहुंचने पर कलश पूजन करते भाजपा जिलाध्य
विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 05 परिचय-कलश वंदन यात्रा के कस्बा चरखारी पहुंचने पर कलश पूजन करते भाजपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

महोबा/चरखारी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को कस्बा चरखारी और महोबा पहुंची। भाजपाइयों ने कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया। बताया कि यह यात्रा संत रविदास के विचारों व सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। जनपद वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी प्रतिनिधि श्रीप्रकाश वर्मा समेत अन्य भाजपाइयों ने कलश को मंदिर में स्थापित कराया। सदर विधायक ने कहा कि यात्रा के माध्यम से संत रविदास की जन्मस्थली से पावन मिट्टी प्रदेश के प्रत्येक जनपद में भेजी जा रही है। चरखारी कस्बे में आई कलश वंदन यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व नगर अध्यक्ष अमित पटैरिया ने स्वागत करते हुए संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर मंदिर में कलश पूजन किया। यात्रा के दौरान अमित शर्मा, उदित राजपूत, युवराज सेंगर, कुलदीप भटनागर, अशोक महाराज, शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें