फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भाजपा सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है- विशंभर निषाद

Sat, 05 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विधानसभा क्षेत्र चरखारी में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की पीडीए जनपंचायत हुई। जिसमें सपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है। यह सरकार पीडीए के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। बूथों को मजबूत करने से 2027 में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने कहा कि सपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। सपा के कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह मैदान में उतरकर आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत, प्रान सिंह यादव, रामजीवन यादव, अजयराज यादव, बसंत राजपूत, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें