फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बस से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल

Tue, 18 Nov 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के चरखारी रोड पर बजरिया के पास ओवरटेक के दौरान बाइक बस से टकराने से एक छात्र की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला बजरिया निवासी विकास पाल (17) संत जोसफ्स स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल से छुट्टी होने पर अपने साथी सोनू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहल्ले के पास ही रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक बस से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां विकास की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि सोनू का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें