फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Thu, 24 Aug 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत की रखवाली करने जा रहे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और जान चली गई।
विज्ञापन

पनवाड़ी के नकरा गांव निवासी पन्नालाल (50) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की रात वह बाइक से खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी राठ-पनवाड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े किसान को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पन्नालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
महोबा। कस्बा श्रीनगर के पवा तिराहे के पास बाइकों की भिड़ंत में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। खरेला निवासी पवन सिंह, गांव के ही हीरालाल और श्रीनगर के पूर्व ग्राम प्रधान देवी सिंह के साथ कस्बा श्रीनगर जा रहा था। तभी पवा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार चरखारी निवासी अनिरुद्ध सिंह घायल हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें