फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के खरगा गांव निवासी अमर रैक्वार (26) अपने बहनोई खंदियापुरा जैतपुर निवासी खेमू राजपूत के घर नवदुर्गा पर्व पर आया था। रविवार की दोपहर अमर अपने बहनोई के छोटे भाई राहुल के साथ घर लौट रहा था। तभी मंगरौल कला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अमर की मौके पर मौत हो गई जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवारों से हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें