बेलाताल(महोबा)। जैतपुर में बिजली विभाग ने 14 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विभाग की टीम ने जैतपुर के मुख्य बाजार, ड्योढ़ीघाट सहित अन्य इलाकों में चेकिंग की।
अवर अभियंता हरगोविंद ने बताया विद्युत चेकिंग के दौरान बकायेदारों से 17,000 रुपये वसूले गए और बिल जमा न करने वाले 14 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। (संवाद)