फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मनाया काला दिवस, कहा कानून वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन छह माह से प्रदर्शन कर कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने काला दिवस के रूप मनाया। कबरई में जिलाध्यक्ष राम खिलावन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। जवान जय किसान नारे के साथ अंधा कानून वापस लिए जाने के लिए नारेबाजी की। वहीं सदर एसडीएम मो. अवेश ने उनके आवास पर जाकर ज्ञापन लिया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक तिवारी, उपाध्यक्ष हरिहर दीक्षित, अमित पालीवाल, रश्मि सेंगर, अंजू भारती समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें