अधिवक्ता हाल में अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग अलग स्थानों पर विधि दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान रचयिता डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।जिला अधिवक्ता हाल में अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर वकीलों ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने कहा कि संविधान की आत्मा है। बिना संविधान के देश नहीं चल सकता। इस मौके पर महामंत्री रामप्रकाश, बृजभूषण, सुखनंदन सिंह, विनय राजपूत, जागेश्वर, अरुण चतुर्वेदी सहित कई वकील मौजूद रहे।कन्या प्राथमिक विद्यालय पसवारा व प्राथमिक विद्यालय पसवारा में संविधान निर्माण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सहायक अध्यापक योगेंद्र अनुरागी ने डा. अंबेडकर को अद्वितीय विद्वान बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्या कौशल्या वर्मा, मनोरमा, चंद्रकांता, मंजुल निगम, छाया राजपूत आदि मौजूद रहे।