फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेलाताल व बमनौरा क्लब ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 14 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे सिद्धबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच बेलाताल क्लब और दीपक क्लब के बीच खेला गया। बेलाताल क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 10 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी दीपक क्लब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 11 ओवर में 62 रन ही बना सकी। इससे बेलाताल क्लब ने यह मैच 29 रनों से जीता। दूसरा मैच बिहार क्लब व बमनौरा क्लब के बीच हुआ। बमनौरा क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में बिना विकेट खोए 146 रन बनाए। जवाब में बिहार क्लब की टीम 10 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे बमनौरा ने 83 रनों से जीत दर्ज की। मैच में अंपायर की भूमिका देवेंद्र और माजिद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें