फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की सुंदर झांकी ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय बुंदेलखंड शौर्य उत्सव की छठवीं शाम खाटू श्याम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

धार्मिक भजनों के नाम रही। अंकुर एंड नटराज डांस ग्रुप के कलाकारों ने खाटू श्याम की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। भक्तों ने आरती उतारकर माथा टेका। इसके बाद नटराज ग्रुप लखनऊ के कलाकारों ने रुक्मणि व सत्यभामा के नाटक का मंचन किया। जिसे देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के आयोजक सुनील नाहर ने बताया कि 26 जून को समापन पर एक शाम खाकी के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें