फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से होगा तालाबों व पॉर्कों का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। आदर्श नगर पालिका योजना के तहत चार करोड़ की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये भी पालिका मिले हैं। जिससे तालाबों व पार्कों का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने तत्काल टेंडर डलवाए जाने का प्रस्ताव रखा। कार्ययोजना में गुलमर्ग में बोट क्लब, म्यूजिकल फाउंडेशन, जय सागर तालाब का सुंदरीकरण, गोवर्धन पार्क, कोठी ताल व आम बाग के बीच पार्क का निर्माण व रियासत कालीन रॉयल थिएटर के सुंदरीकरण का कार्य शामिल है।
चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी ने बताया कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सुंदरीकरण व तालाबों को आकर्षक बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोठी तालाब के टापू पर गुलमर्ग पार्क तैयार होने से लोगों में उत्साह है। अब यहां म्यूजिकल फव्वारे व लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले पर्यटक इनका आनंद उठा सकें।
विज्ञापन

पार्क निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद मेला मैदान में पार्क निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। बोर्ड की बैठक के बाद चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, प्रदीप पंसारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने भूमि पूजन किया। 50 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें