मालूम हो कि मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वालीे टीम को सीधे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना था। जिसके मद्देनजर जिला मुख्यालय के स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकूट और हमीरपुर की टीमों ने भाग नहीं लिया। जिससे आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा और सरस्वती विद्या मंदिर कालेज महोबा की टीमों का जिला क्रीड़ा अधिकारी ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुुरू कराया। मैच के पहले राउंड में बांदा ने 25 अंक बनाए, जबकि महोबा ने 14 अंक प्राप्त किए। इसी तरह दूसरे राउंड में बांदा ने 25 और महोबा की टीम ने सिर्फ 13 अंक बनाए, जिससे बांदा की टीम ने 23 अंकों से जीत हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली। मैच में निर्णायक की भूमिका ब्रजमोहन वर्मा और आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा के व्यायाम शिक्षक रमेश ने निभाई।