08 सीकेटीपी-09-तहसील परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। ग्राम पंचायत चंद्रामारा के मजरा दुधवानिया बड़ा कोलान के ग्रामीण लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से परेशान होकर बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर पर्याप्त क्षमता का नहीं है। लोड बढ़ते ही वोल्टेज काफी कम हो जाता है और ट्रिपिंग से आपूर्ति बाधित रहती है। अमित सिंह और शिव शंकर सिंह पटेल के साथ ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। स्थायी समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। एसडीएम ने दो दिन में समस्या के निदान का आश्वासन दिया। संवाद