फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आशा, आंगनबाड़ी व किसान सहायक घर-घर जाकर करेंगे जागरूक

Wed, 10 Apr 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा की। कहा कि चुनाव में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, किसान सहायक व सचिव लोगों में जागरूकता लाने के लिए घर-घर संपर्क करें। सभी ईओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में मतदान करने को प्रचार किया जाए। मतदान पर्ची घर-घर तक जरूर पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों से चुनाव आयोग के निर्देशों का आपस में समन्वय स्थापित कर पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदान के दिन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पेयजल, छाया और अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने व हर बूथ पर माकपोल समय पर कराने के निर्देश दिए। कहा कि टोलफ्री नंबर 1950 व सी-विजिल में मिलने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण की क्राॅस चेकिंग भी कराई जाए।
डीआईजी अजय कुमार सिंह ने निर्वाचन के दौरान पोलिंग पार्टी रवानगी वाले दिन, मतदान दिवस और मतगणना दिवस पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान प्रभावित करने वाले लोगों पर समय से कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। डीएम मृदुल चौधरी ने निर्वाचन को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, एडीएम शिशिर कुमार, एडीएम नमामि गंगे मो. मोइनुल इस्लाम, अपर एसपी सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें