फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रावण वध होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 05 परिचय-रामलीला में रावण वध के बाद सजा राम दरबार। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। नवयुवक रामलीला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन रावण वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम व रावण के बीच हुए भीषण युद्ध में जैसे ही राम ने रावण का वध किया तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला की शुरुआत सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना से हुई। इसके बाद अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ। समझौते की कोशिश नाकाम होने पर युद्ध शुरू हुआ। मेघनाद ने लक्ष्मण को शक्ति बाण मारकर मूर्छित कर दिया। लक्ष्मण की हालत देखकर राम के विलाप का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भावुक हो गए। हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे तो लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई। इसके बाद लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। राम ने कुंभकरण व अंत में रावण का संहार कर लंका पर विजय प्राप्त की। अंतिम दृश्य में राम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हुआ। राम की भूमिका मृदुल गौरव रावत, लक्ष्मण की समर तिवारी, रावण की मलखान सिंह राजपूत, मेघनाद की दीपू और विभीषण की नीलेश रिछारिया ने निभाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें