महोबा। खंगार समाज की बैठक मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई। इस दौरान महाराजा खेत सिंह खंगार की पुण्यतिथि पर 30 अगस्त को लखनऊ कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। सपा प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार ने समाज के लोगों से अधिक से संख्या में राजधानी पहुंचने की अपील की। कहा की खंगार समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही है। बैठक में खंगार समाज के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह खंगार, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष हमीरपुर लालता सिंह खंगार, होरी लाल खंगार, रामचंद्र खंगार, परशुराम खंगार आदि मौजूद रहे। (संवाद)