फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से किसान की भूमि पर बन रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। किसान की जमीन पर जबरन सड़क बनाने के मामले में शिकायत के बाद आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के झलकारीबाई नगर निवासी किसान शिव विशाल त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई उसकी कृषि भूमि है। जिसके ठीक बगल से एक दबंग ने क्रशर प्लांट स्थापित किया गया है। उसकी जमीन पर 25 साल से जबरन रास्ता बना हुआ है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने 20 मई को वीडियो वायरल कर अपनी समस्या बताई। प्रशासन 26 मई को पैमाइश में जमीन उसकी निकली लेकिन कब्जा नहीं दिलाया गया। अब प्रशासनिक अधिकारियों की मिल ीभगत से सड़क बनाई जा रही है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सही पैमाइश कराए जाने व किसान को कृषि भूमि दिलवाए जाने की मांग की है। पीड़ित किसान की अर्जी पर आईजी चित्रकूटधाम ने क्षेत्राधिकारी महोबा राम प्रवेश राय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें