फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लोगों को बांटे अंत्योदय राशन कार्ड

Sat, 17 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर कार्डों का वितरण किया गया। राशन कार्ड वितरण की शुरुआत अंत्योदय राशन कार्डों से कराई गई। जिले में 16,224 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। प्रिंटिंग के बाद धीरे-धीरे सभी को कार्डों का वितरण किया जाएगा। राशन कार्ड वितरण की सूचना पर  भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण में बीपीएल और एपीएल कार्डों का वितरण कराया जाएगा। राशन कार्ड फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही सभी लोगों को राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नन्हकू, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सिंह परिहार, पूर्ति निरीक्षक सलीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें