फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: पहाड़ पर काम करते समय एक और श्रमिक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ में आठ दिन पहले दो श्रमिकों की मौत होने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि शुक्रवार को ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पैर फिसलने से नीचे गिरकर एक और श्रमिक की जान चली गई। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

कस्बा कबरई के मोचीपुरा निवासी खूबचंद्र (55) लोधा पहाड़ में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे खूबचंद्र अन्य श्रमिकों के साथ पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए छेद कर रहा था। तभी पैर फिसलने और हाथ से रस्सा छूटने से वह 100 फीट नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों का अन्य श्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पहाड़ संचालक मामले को दबाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आठ फरवरी को गंज स्थित चंदला पहाड़ में छेद करते समय चट्टान गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहां मानक के अनुरूप खनन कार्य न कराए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे घटनाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें