फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पोर्टल के साथ अब टोलफ्री नंबर से भी मिलेंगी विभिन्न सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग लखनऊ की ओर से सेवामित्र पोर्टल मोबाइल एप कॉल सेंटर विकसित किया गया है। इससे सेवा प्रदाता और कुशल कामगाार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों और शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर 27 प्रकार की घरेलू सेवाएं देंगे।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, एसी सर्विस, टीवी मैकेनिक, कार सर्विस एंड रिपेयर, रंगाई-पुताई, आईटी एंड हार्डवेयर सर्विस, प्लंबर, ड्राई क्लीन, प्रोजेक्ट वर्क के तहत टैक्सी सर्विस, हाउस कंट्रक्शन, कैटरिंग सर्विस, टेंट सर्विस, इंटीरियर डिजाइन, पेंटिंग आदि की सर्विस उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को सेवाएं देने के लिए विकसित की गई व्यवस्था में सेवामित्र व उपभोक्ता के बीच सीधे न होकर पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाताओं के माध्यम से डिजिटलीय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जहां एक ओर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं सरकारी संस्थानों व विभागों को एक ही पोर्टल से सभी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने शासकीय कार्यालय में होने वाले मरम्मत व अन्य सेवा संबंधी कार्याें की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सेवामित्र पोर्टल से डिजिटलीय कराने को कहा है। बताया कि यदि किसी अन्य सेवा प्रदाता से सेवाएं ली जा रही है तो उनको जिला सेवायोजन कार्यालय में पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ही उनसे सेवाएं ली जाएं। आम लोग भी सेवामित्र पोर्टल के टोलफ्री नंबर 1,55,330 पर सेवाएं बुक कराकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें